Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने छोटी गंडक नदी पर बाढ़ निरोधक परियोजना का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने छोटी गंडक नदी पर बाढ़ निरोधक परियोजना का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने जनपद के सदर तहसील अंतर्गत तरकुलवा ब्लॉक के कोन्हवलिया भरत राय के निकट छोटी गंडक नदी पर हो रहे कटाव निरोधक परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समस्त परियोजनाएं शासन की मंशानुरुप समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाये। उन्होंने परियोजना के सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि तरकुलवा ब्लॉक में छोटी गंधक नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम कोन्हवलिया भरत राय के पास कुल 4 करोड़ रुपए की लागत से कटाव निरोधक कार्य किए जा रहे हैं। कार्य परियोजना 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। परियोजना से 17 गांव के 45,570 लोगों को लाभ होगा और बाढ़ जैसी स्थिति में जलभराव से सुरक्षा प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने बताया वित्तीय वर्ष 2024-25 में बाढ़ नियंत्रण खंड द्वारा जनपद में कुल 10 परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ किया गया था, जिसमें से अधिकांश परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि तटबंधों के सुरक्षार्थ रेट होल्स एवं साही के बिल को चिन्हित कर भरवाने का निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार तटबंधों पर रेनकट्स इत्यादि का कार्य कराया गया है। तटबंध की सतत निगरानी की जा रही है। जनपद में नदियों के गेज लेने के लिए भेड़ी, बरहज, पिंडरा एवं नदावर में गेज स्थल स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 25 तटबंधों पर 53 बाढ़ सुरक्षा समितियां गठित की गई हैं, जिसमें जूनियर इंजीनियर, ग्राम प्रधान, भूतपूर्व प्रधान एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त बाढ़ संभावित क्षेत्रों में कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए विशेष सत्र आयोजित करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की आपात स्थिति में लोगों की आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए नावों की व्यवस्था एवं गोताखोरों की सूची तैयार कर ली गई है।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और पूर्व में आए बाढ़ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments