
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी से कुछ राहत लोगों को उस समय मिली जब सोमवार दोपहर बाद अचानक से बादल लगे और झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया।
मौसम की पहली बारिश ने जिला मुख्यालय के खलीलाबाद बाईपास चौराहे से लेकर नगर पालिका कार्यालय होते हुए समयमाता मंदिर से गोला बाजार तक की नालिया ओवरफ्लो हो गई। जो मानसून पूर्व सफाई व्यवस्था की नगर पालिका की नाकामी को दर्शा रही थी। पहली बारिश मे यह नजारा देख मुख्यालयवासी परेशान हैं।
सोमवार की पहली बारिश से कृषकों मे हर्ष है तो जल निकासी व्यवस्था की कमोवेश पूरे जिले की ऐसी ही है।
