
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के माध्यम से भारत देश के विभिन्न राज्यों में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष महाराष्ट्र राज्य में पिछले 40 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में काम कर रहे मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक देवरेपाटिल को मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाटिल को यह पुरस्कार नई दिल्ली में एनआईबी सचिव डॉ. अनुप अनविकर और रामकृष्ण मिशन के प्रमुख स्वामी सर्वानंद महाराज द्वारा प्रदान किया गया।
More Stories
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष
किन्नर जगद्गुरु हेमांगी सखी के नेतृत्व में पाकिस्तानी किन्नरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया
कुर्ला के लोकप्रिय पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक को मिली बडी जिम्मेदारी