Monday, February 2, 2026
HomeUncategorizedअपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मध्यस्थ को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मध्यस्थ को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के द्वारा न्यायालय के ए0डी0आर0 भवन में मध्यस्थों के द्वारा किए जा रहे मध्यस्थता का उनके साथ बैठ कर आकलन किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों की चर्चा की गयी। आपराधिक, सिविल व पारिवारिक मामले समेत मध्यस्थता योग्य अन्य मामलों में नियमानुकूल कार्यवाही पर भी मंत्रणा हुई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों पर मध्यस्थ को विशेष दिशा निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments