
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।बृजमनगंज क्षेत्र के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलनहां में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के सेवा निवृत्त अंग्रेजी विषय की शिक्षिका संजीता श्रीवास्तव व विद्यालय की एक अन्य शिक्षिका सीमा भारती को भाव भीनी विदाई दी गई। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं भावपूर्ण शब्दों में उनके कार्यों को स्मरण करते हुए भावुक नजर आए।
विद्यालय के प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने सेवानिवृत शिक्षिका संजीता श्रीवास्तव को उपहार के साथ स्मृति चिन्ह देते हुए कहा कि विद्यालय की सर्वांगीण विकास के लिए आपका कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा।
प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह उपप्रधानाचार्य बेचन यादव वरिष्ठ शिक्षक जनार्दन भारद्वाज सहित अन्य शिक्षकों ने भावपूर्ण शब्दों में उनके कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि आप का विद्यालय में रुचिकर अध्यापन कार्य कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के विनय श्रीवास्तव,सुमित मोहन श्रीवास्तव,कुलदीप कुमार,प्रमोद गोड़ सरस्वती देवी ,दिसा श्रीवास्तव,विशु श्रीवास्तव ,शिक्षक शैलेश पाण्डेय,पूजा पाण्डेय,संजय कुमार, गोंड, राफिया खातून ,सोनी जायसवाल,पलक, रूफिया खातून सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
