Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा प्रदेश कार्यालय पर जनपदवासियों ने लगाए अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे

सपा प्रदेश कार्यालय पर जनपदवासियों ने लगाए अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे

बसपा से टिकट की जुगत में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को अंतिम समय तक समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा आश्वासन दर आश्वासन दिया जाता रहा परंतु अंत में समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिया गयाl जिससे नाराज पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के समर्थकों ने लखनऊ पहुंच कर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे अब बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो सकते हैं और बसपा से टिकट मिल सकता हैl अगर श्री चौबे को बसपा का टिकट मिल जाता है तो खलीलाबाद संसदीय क्षेत्र की लड़ाई त्रिकोणात्मक हो जाएगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद इंजी. प्रवीण निषाद की राह और कठिन हो जाएगीl क्योंकि एक ओर भाजपा प्रत्याशी पार्टी के आंतरिक कलह व विरोध का सामना करना पड़ रहा है साथ ही क्षेत्रीय जनता के भी विरोध को झेल रहे हैंl दूसरी ओर सपा ने सजातीय प्रत्याशी उतार कर उनकी चिंता को बढ़ा दिया हैl ऐसे में अगर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को बसपा ने उतार दिया तो सांसद ई. प्रवीण निषाद की राह कठिन हो जाएगीl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments