Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशमशानघाट पर बने भवन पर बिना अलवेस्टर लगाएं हो गया लाखों का...

शमशानघाट पर बने भवन पर बिना अलवेस्टर लगाएं हो गया लाखों का भुगतान

पथरदेवा ब्लाक के बंजरिया गांव का मामला

तरकुलवा/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन तथा भ्रष्टाचारियो को जेल भेजने का दावा कर रही है लेकिन पथरदेवा ब्लॉक के बंजरिया गांव में उसके दावे की उसके ही मातहत द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है और बिना विकास कार्य कराये ही सरकारी धन की लूट मची हुई है। और जिम्मेदार सब कुछ जानकर अनजान बने हुए हैं।
बताते चले कि जिला मुख्यालय से 20 किमी की दूरी पर विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार के शमशानघाट पर बने भवन का अलवेस्टर विगत कुछ साल पहले जर्जर होकर गिर गया जिससे बरसात के मौसम में शव को अंतिम संस्कार करने मे काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। वहीं गांव में कुछ लोगों ने जिम्मेदारों से इस समस्या को अवगत कराया लेकिन वहां के जिम्मेदार केवल अपना जेब गर्म करने मे माहिर हैं। आपको बता दें कि शमशानघाट पर जर्जर अवस्था में पड़े भवन पर अलवेस्टर डालने के लिए जिम्मेदारों ने ग्राम पंचायत के खाते से प्रस्ताव करके कुछ माह पहले फर्जी तरीके से भुगतान भी करा लिया लेकिन आजतक शमशानघाट पर बने भवन पर अलवेस्टर भी नहीं लग पाया है।दुर्भाग्य यह है कि इस शमशानघाट पर क्षेत्र के खैराट पोखरभिण्डा शेखपुरा मोतीपुर ओली पट्टी कुर्मीपट्टी सहीत दर्जनों गांवों के लोग शव को दाह संस्कार के लिए लाते हैं। लेकिन यह जिम्मेदार बेचारे शमशानघाट का भी पैसा हजम करने मे पिछे नहीं हट रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments