Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिर्वाचन सम्बंधित जानकारी हेतु वोटर हेल्प लाइन नम्बर 1950 जारी

निर्वाचन सम्बंधित जानकारी हेतु वोटर हेल्प लाइन नम्बर 1950 जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर हेल्प लाइन नम्बर-1950 पर किसी भी मतदाता के द्वारा देश के किसी भी हिस्से से वोटल हेल्पलाइन नम्बर 1950 पर कॉल कर हिन्दी या अग्रेजी भाषा में निर्वाचन/मतदान से सम्बंधित शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त मतदाता विभिन्न विषयों यथा-मतदान, मतदान तिथियों एवं ईपीक, इलेक्ट्रोरल रोल, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने बताया कि 1950 वोटर हेल्पलाइन पर एस0एम0एस0 के माध्यम से भी अपने ईपीक कार्ड/मतदाता पहचान पत्र के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस हेतु मतदाता को SMS SPACE करना होगा। उदाहरण हेतु यदि मतदाता का ईपीक नम्बर- 12345678 है तो ईसीआई 12345678 लिखकर 1950 पर एसएमएस करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments