Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

महिलाएं डरकर नही डटकर करें मुकाबला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत भिटौली थाने की पुलिस द्वारा अपने क्षेत्रों में जन चौपाल लगाकर लगातार महिलाओं और युवतियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को घुघली ब्लॉक अंतर्गत लक्ष्मीपुर खास में हे0का 0सोनू कुमार यादव, महिला कांस्टेबल चंदा पाल और दीपिका शुक्ला द्वारा ग्राम सभा की महिलाओं को जागरूक किया गया। सोनू कुमार यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। महिला कांस्टेबल चंदा पाल और दीपिका शुक्ला ने बताया कि थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।
इस दौरान ग्राम सभा की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments