Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedसशस्त्र सीमा बल के जवानों ने खेली होली, उड़े अबीर- गुलाल

सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने खेली होली, उड़े अबीर- गुलाल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनीं मुख्यालय के दोमुहानघाट पर तथा सभी सीमा चौकियों में होली त्योहार के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित कर होली खेली गई।
सशस्त्र सीमा बल कैंपियरगंज के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व में होली त्योहार के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमाडेंट ने जवानों को अबीर गुलाल लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।तत्पश्चात जवानों एवं अधिकारियों द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया गया।
इसके बाद कमाडेंट 66वीं एवं जवानों ने होली के संगीत पर खूब डांस एवं मनोरंजन कर अबीर गुलाल उड़ाया गया।
अपने उद्बोधन में कमांडेंट ने कहा कि अन्य प्रदेशों से अपने घर को छोड़कर आए हुए जवान जिनको इस होली त्योहार पर छुट्टी नहीं मिल पाया है वह इस एसएसबी परिवार के साथ होली त्योहार मनाया जिनका धन्यवाद किया तथा उन्होंने यह भी कहा कि हम देश की सुरक्षा में सबसे पहले बाद में त्योहार मनाते हैं।
इस दौरान सहायक कमांडेंट राम बहादुर गुरुंग, सहायक कमांडेंट हरि मोहन मीणा सहित भारी संख्या में जवान उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments