
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी बरहज विधानसभा के लोकप्रिय नेता अवधेश चौधरी के पुनः एक बार फिर से जिलाउपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
बताते चले कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा बरहज विधानसभा के लोकप्रिय नेता अवधेश चौधरी को जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवरिया बनाए जाने पर, सपा कार्यकर्ताओं व विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। अवधेश चौधरी को पार्टी ने विश्वास जताते हुए पुनः दोबारा जिला उपाध्यक्ष का पद दिया है, जिसके लिए चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा जिला अध्यक्ष व्यास यादव को धन्यवाद व्यापित किया हैं।उनके जिलाउपाध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ समाजवादी नेता गोपी यादव ने कहा कि अवधेश चौधरी एक संघर्षशील नेताओ में सुमार रखते,उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा किये गए विकास कार्यो को जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया।
उनके इस मनोयन पर मुख्य रूप से अभिराम चौहान, उद्भव नारायण सिंह, हृदय नारायण जायसवाल, अमरजीत यादव, अविरल यादव,हरे राम आर्य एवं नागेंद्र कुशवाहा, बृजमोहन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप यादव, जिले के महासचिव मंजूर हसन द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तथा बताया गया कि चौधरी को पार्टी में उपाध्यक्ष बनाए जाने से जिले एवं विधानसभा क्षेत्र बरहज में पार्टी को काफी सहयोग एवं मजबूती मिलेगी।
