Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन 29 फरवरी...

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन 29 फरवरी को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि 06 से 11 मार्च 2024 तक जनपद अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता हेतु जनपद/मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता बालिका वर्ग का आयोजन दिनांक 29 फरवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे से कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम संत कबीर नगर में एवं दिनांक 01 मार्च 2024 को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम बस्ती मे लिया जायेगा। दिनांक 06 से 11 मार्च 2024 तक जनपद अयोध्या में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स कांशीराम स्पोर्टस स्टेडियम संतकबीरनगर एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स को क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम बस्ती मे लिया जायेगा। अतः इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय संत कबीर नगर में समय प्रात: 10ः00 बजे अपने आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, एवं बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति के साथ चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments