Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पदयात्रा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पदयात्रा

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान व उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के नेतृत्व में 02 अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली जायेगी। महिला शिक्षक संघ बलिया की जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्ध संगठन है। प्रान्तीय कार्यकारिणी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ व सम्बद्ध समस्त संगठन द्वारा समस्त जनपदों में 02 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे से पुरानी पेंशन बहाल किए जाने के लिए रेलवे स्टेशन से गांधी प्रतिमा स्थल (शहीद पार्क, चौक) का पदयात्रा कार्यक्रम को निर्धारित किया गया है। जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय ने बताया कि प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार उक्त कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े समस्त संगठन सम्मिलित रूप से उक्त दिवस पर शान्तिपूर्ण पदयात्रा के पश्चात गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। उन्होंने कहा है कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है, जिसे हम अपने दृढ़ संकल्प से ही वापस ला सकते है। आप सभी से अधिक से अधिक संख्या बल के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments