Friday, October 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशशैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं मंडल कोषाध्यक्ष...

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं मंडल कोषाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा मनोनीत


गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)27 सितम्बर…शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के गोरखपुर मंडल के सदस्यों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत सदस्यों के परिचय के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का उद्देश्य ही प्रदेश के ऐसे नवाचारी शिक्षकों के एक मंच पर लाना है जो कही और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित नही कर पा रहे है।

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन अपने सदस्यों के अलावा अन्य शिक्षकों को भी बराबर का मौका देता है।
इसके बाद शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के मंडल कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष नीरज शर्मा देवरिया से, महामंत्री रंजीता गुप्ता महराजगंज से, संयुक्त मंत्री सुषमा त्रिपाठी गोरखपुर से, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता गोरखपुर से, कोषाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा देवरिया से, मंत्री नागेंद्र चौरसिया महराजगंज से को मनोनीत किया गया।

इसके साथ ही देवरिया जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूनम सिंह एवं संध्या गुप्ता को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपने जनपद और मंडल में शैक्षिक नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य करें। पदाधिकारियों के मनोनयन पर मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र वीर शाही, पूर्णिमा सिंह, अखिलेश गोस्वामी, राजेश मिश्रा, पुष्पराज तिवारी, अशोक तिवारी, आशीष गुप्ता, शोभा राय, नीतीश राय, विवेक मणि त्रिपाठी, कन्हैया प्रजापति, राणा प्रताप सिंह, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, रामप्रवेश आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

संवाददाता गोरखपुर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments