Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहर्षोल्लास मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

हर्षोल्लास मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मौना गढ़वा के विभिन्न स्थानों पर ग्राम प्रधान डा जर्नादन कुशवाहा द्वारा झंडारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत किया गया।
सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय मौना गढ़वा के प्रांगण में झंडारोहण कर गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को गति दी। वही उच्च प्राथमिक विद्यालय मौनागढ़वा के प्रांगण में ग्राम प्रधान द्वारा झंडारोहण कर अपना विचार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर शिक्षकों व बच्चो को विद्यालय को साफ सुथरा रखने हेतु संकल्प दिलाया गया।
ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत सचिवालय मौनागढ़वा के प्रांगण में झंडारोहण कर कहा कि अब वह समय आगया है कि इन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज व राष्ट्र को स्वच्छ बनाये।
उक्तअवसर पर सच्चिदानंद शुक्ला, रुदल प्रसाद ,अनवर अली ,मुकेश मद्धेशिया ,रश्मि उपाध्याय ,अमित कुमार, रिंकी सिंह, खरपत, दिलीप कुमार, नितिन कुशवाहा ,कुंदन, राहुल ,ममता देवी, पुष्पा देवी ,सरिता यादव ,सहित सैकड़ो नर नारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments