
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आई0टी0आई0 परिसर चकदही, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी, ब्राईट फ्यूचर आर्गैनिक हर्बल्स, एवं भारतीय जीवन बीमा निगम लि0 ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 86 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सेे ब्राईट फ्यूचर आर्गैनिक हर्बल्स में एरिया ऑफिसर एवं अन्य के पद पर 20, एवं भारतीय जीवन बीमा निगम लि0 ने अभिकर्ता के पद पर 14 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस प्रकार उक्त रोजगार मेले में कुल- 34 प्रतिभागियों का चयन हुया।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 खलीलाबाद ब्रिजेश कुमार, प्लेसमेन्ट प्रभारी अमित रावत, संदीप गौड़, नितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
More Stories
पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश
प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी
Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता