Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीन चैन स्क्रैचर को रामगढ़ ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन चैन स्क्रैचर को रामगढ़ ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूटी गई दोनों चैन व 400 रुपए बरामद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं के लिए सरदर्द बन चुके तीन चैन स्क्रैचर को रामगढ़ ताल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने प्रेस वार्ता कर बताया कि, रजाई गद्दा की दुकान चलाने वाले का पुत्र और उस दुकान पर कार्य करने वाला सहयोगी तथा सिटी मॉल के सामने पान की दुकान चलाने वाले के साथ 25 मई व 17 जून 2023 को रामगढ़ ताल क्षेत्र से महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले आदित्य शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी जेल रोड थाना शाहपुर, मयंक कुमार त्रिपाठी पुत्र कमल किशोर त्रिपाठी निवासी बी-23 आवास विकास कॉलोनी थाना शाहपुर, प्रदीप श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय बनारसी लाल श्रीवास्तव निवासी धानी बाजार थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज, हाल मुकाम सिटी माल के सामने पान की दुकान चलाने वाला को हनुमान मंदिर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए 2 अदद पीली धातु की चैन और 400 नगद बरामद करने में सफलता प्राप्त किया। एसपी सिटी ने बताया कि 25 मई 2023 को तारामंडल क्षेत्र से एमबीए कर रहे रजाई गद्दा की दुकान चलाने वाले का सुपुत्र नेत्र सर्जन वाई सिंह की माता जी का चैन स्नैचिंग हेलमेट और मास्क लगाकर नंबर प्लेट को ढक कर भाग गए, अभी रामगढ़ ताल पुलिस 25 मई 2023 को नेत्र सर्जन वाई सिंह की मां की चैन लूटकर भागने वाले चैन लुटेरों को ढूंढ ही रही थी, फिर वही लुटेरे 17 जून 2023 को सुबह 6 बजे अंबेडकर मैदान के पास उमा श्रीवास्तव के गले से चैन छीनकर भाग गए दोनों लूट में सम्मिलित लुटेरों को रामगढ़ ताल पुलिस ने सीसी कैमरे की मदद से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ ताल शशिभूषण राय और उनकी टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments