Friday, April 24, 2026
Homeआजमगढ़अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हाथी सहित दो महावत और...

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हाथी सहित दो महावत और एक महिला घायल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
थाना क्षेत्र गंभीरपुर बाजार के निकट बाबा विश्वनाथ दास मंदिर के पास मंगलवार की सुबह लगभग 6:00 बजे अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से एक हाथी व उसके दो महावत तथा एक महिला घायल हो गए, जिसमें एक महावत की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर मे एक वैवाहिक समारोह में हाथी को सम्मलित होना था।इसके लिए मंगलवार की सुबह 6 बजे ठेकमा की तरफ से हाथी आ रही थी हाथी जैसे ही गंभीरपुर बाजार के करीब बाबा विश्वनाथ नाथ के कुटी के पास पहुंची तब तक पीछे से तेज गति से आ रहा एक ट्रक हाथी को टक्कर मारते हुए निकल गया, जिससे हाथी मौके पर गिर गई और उसको गंभीर चोट आई और हाथी चालक महावत सरदार पुत्र मोनू व नासिर पुत्र गफूर निवासी रामपुर कठरावा थाना देवगांव भी गिरने से काफी घायल हो गए हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों व पुलिस ने दोनों महावत को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गए। जहां नासिर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर थाना गंभीरपुर प्रभारी मुरारी मिश्रा, एलआईयू स्पेक्टर हौशला यादव, वन विभाग व पशु चिकित्सालय के डॉक्टर रमेश मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक डॉ रमेश द्वारा हाथी का घंटों इलाज किया गया इलाज के उपरांत हाथी खड़ा हुआ उसके बाद हाथी मालिक दूसरे महावत को बुलवाकर हाथी को अपने साथ लेकर चले गए।और घायल महिला का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments