Sunday, February 15, 2026
Homeमहाराष्ट्रमहिला मंडल ने वट सावित्री के पावन पर्व पर किया हवन व...

महिला मंडल ने वट सावित्री के पावन पर्व पर किया हवन व पूजन

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
बोरीवली शहर लुहार सुतार वाड़ी में औदिच साठा महिला मंडल ने वट सावित्री के पावन पर्व के अवसर पर करीब 50 गुजराती ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। मुख्य आचार्य प्रेम नारायण शुक्ला द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कराई गई। जिसमें मुख्य यजमान जतिन गोर, नीलम गोर, जिगना भट्ट, रवि भट्ट प्रमुख थे। बाकी सभी गुजराती ब्राह्मण महिलाओं ने पूजन में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन औदिच साठा महिला मंडल की संचालिका ऊषाबेन के नेतृत्व में किया गया। इसमें प्रमुख दीपा गोर, मोना रावल, सीमा ठाकुर, नीलम शुक्ला, नीता भट्ट, पारुल व्यास, हर्षिता गौर, हिरणमई ब्यास, रश्मि गोर ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments