Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में 3 की मौत

सड़क हादसे में 3 की मौत

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) शनिवार की रात लगभग 12 बजे थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ गोंडा हाईवे पर बाराबंकी की ओर से आ रहे दो ट्रेलरो की आमने सामने टक्कर हो गयी।

मौरंग लादकर तेज रफ्तार ट्रेलर आ रहा था जब वह थाना रामनगर के हाईवे स्थित अवस्थी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गोंडा की ओर से आ रहे ट्रेलर में टक्कर मरते हुए बाराबंकी की तरफ जा रहे बाईक सवारों को अपनी चपेट में लेकर खाही में चला गया। जिससे अग्यात  बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और अनियंत्रित ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी की केबिन में फंस गया।

गोंडा की तरफ से बाराबंकी की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवक उनकी चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस करीब 4 घंटे मशक्कत के बाद ट्रेलर ड्राइवर को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments