July 7, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

डीएम व एडीएम ने किया विक्रय विलेखों का स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा सहायक महानिरीक्षक निबन्धन एम0पी0 मिश्र व उप निबन्धक खलीलाबाद के साथ 05 विक्रय-विलेखों का मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विलेख सं0 1583 मौजा- गोरखर व विलेख सं0 99 मौजा-नेहियाखुर्द बुजुर्ग में अन्तरित सम्पत्ति सही पाया गया। जबकि विक्रय-विलेख सं0 1419 मौजा- बंजरिया में धनराशि रू0 47830/ एवं विलेख सं० 1576 मौजा-धौरहरा मे धनराशि रू0 159370/ तथा विलेख सं० 1196 मौजा- काजीपुर में धनराशि रू 203040/- के स्टाम्प राजस्व की कमी पायी गयी।
जिलाधिकारी ने स्टाम्प राजस्व की चोरी करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार वाद दर्ज कर वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिएl