Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेलासल गॉव में भारतीय मजदूर संघ शाखा स्थापित किया गया

लासल गॉव में भारतीय मजदूर संघ शाखा स्थापित किया गया

नासिक(राष्ट्र की परम्परा)
जननायक दत्ताजी पाटिल सहकारी बैंक लासलगांव में रविवार को भारतीय मजदूर संघ की एक शाखा स्थापित
किया गया।
आपको बताते चलें कि, भारतीय संघ महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष अनिल धोमे, दिलीप पेंढारकर, नासिक जिला अध्यक्ष विजय की उपस्थिति में शाखा पट्टिका का अनावरण किया गया।जबकि इस अवसर पर परदेशी, शिवसेना तालुका प्रमुख प्रकाश पाटिल, कशवन जावले, धीरज परदेशी, शशिकांत मोरे, केशवराव जाधव, नामदेवराव शिंदे मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सभी कर्मचारियों को यह वचन दिया कि यदि संगठन का प्रबंधन, कर्मचारी के साथ अन्याय कर रहा है तो भारतीय मजदूर संघ सड़कों पर उतरे बिना नहीं रहेगा। तथा कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन में भारी त्रुटि को दूर किया जायेगा। जबकि मुख्यातिथि ने इच्छा व्यक्त की कि वेतनमान एवं महंगाई भत्ता में वृद्धि की जाए।
साथ ही शिवसेना तालुका प्रकाश पाटिल ने कहा कि मजदूरों के साथ न्याय और अधिकारों के लिए शिवसेना उनके साथ खड़ी है। स्थापना के दौरान जननायक दत्ताजी पाटिल के साथ काफी संख्या में बैंक के कर्मचारी व कई श्रमिक संघों के सदस्य उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments