Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपशुपालन विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला और शिविर का...

पशुपालन विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला और शिविर का किया आयोजन

खीरों/रायबरेली(राष्ट्र की परम्परा)। अकोहरिहा गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम अकोहरिहा में पशु मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवराम सिंह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो पर माल्यार्पण किया गया फिर अकोहरिहा में देसी गाय को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर पूजन किया गया। मेले में पशुपालकों एवं छोटे-बड़े पशुओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस पशु आरोग्य मेले में उपस्थित डॉक्टर पंकज पशु चिकित्सा खीरों, डॉक्टर नवल किशोर पशु चिकित्सा बेहलहनी, डॉ आलोक कुमार पशु चिकित्सा तेजगांव, डॉ रमेश पशु चिकित्सा सताव, डॉक्टर नीतू यादव पशुधन प्रसार अधिकारी, ग्राम प्रधान संतोष कुमार वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष अशोक सिंह, मंडल महामंत्री राजन सिंह, पत्रकार पवन अग्निहोत्री आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments