
बरहज/ देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद पुलिस प्रशासन के द्वारा लागातार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने की पुरजोर कोशिशे जारी है। जबकि बरहज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी बीते कुछ दिन पहले पचौहा गांव निवासी समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल के खेत से पंपिंग सेट चोर चुरा ले गये, और अभी उस चोरी का खुलासा ही नहीं हो सका था कि, मात्र 1 किलोमीटर दूर स्थित मइलौटा गांव से बीती रात, चोरों ने दिव्य प्रकाश सिंह के खेत से मोटर पम्प चुरा लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
