सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर पुलिस ने नगर के भठवा धरमपुर वार्ड निवासी  एक युवक के खिलाफ पुलिस ने 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। नगर के भठवा धरमपुर वार्ड के रहने वाले सुंदरम मिश्र पुत्र सुरेन्द्र मिश्र कुछ दिन पूर्व अनुआपार के रहने वाले दुर्गेश कुशवाहा की लाईसेंसी असलहा वन बैरल 12 बोर को अपने यहां लाये थे। कुछ दिन पूर्व अपनी बहन के शादी समारोह में लहराया भी था। जिसका वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामलें में पुलिस ने करवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.