प्रतियोगी छात्रों को विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया सुझाव

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं के दिल में अपने कर्तव्य की लौ जलाने की प्रेरणा देने वाले स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में उतरकर सफलता की सीढ़ी चढ़ने का सुझाव दिया तथा तब तक न रुकने का सलाह दिया जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। उक्त बातें सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अभिषेक पाण्डेय ने लक्ष्य क्लासेस के प्रतियोगी छात्रों के बीच कही।आगे उन्होंने कहा कि जिस परकार स्वामी जी ने पाश्चात्य देशों में भारतीय संस्कृति की पहचान बनाई वैसे ही इस संस्थान के छात्र समाज और देश में अपनी अलग पहचान बनाएं।
लोक सभा क्षेत्र सलेमपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ भोला पाण्डेय के पुत्र डॉ अभिषेक पाण्डेय ने अपने उदबोधन के दौरान आगे कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण थी।वर्तमान आम आदमी बेरोजगारी और महंगाई की मार से कराह रहा है।ऐसे में राहुल गांधी देश की आम जनमानस की भावनाओं को लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा को देश को जगाने का कार्य कर रहे हैं।आने वाला कल कांग्रेस का होगा।इस मौके पर रवीश पाण्डेय,जितेंद्र सहनी,पवन कुशवाहा,ज्ञानेंद्र कुशवाहा,सुनील पाण्डेय,सोमेश्वर सिंह पूर्वांचल, अजय तिवारी,बबलू यादव आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भागीरथी प्रसाद,बशिष्ठ मोदनवाल,चंद्रमोहन पाण्डेय,गिरिराज तिवारी,पन्नालाल पाठक, टुन्नू बाबा आदि ने संबोधित किया।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.