Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोहरा-ठण्ड-गलन के नाम साल की शुरुआत

कोहरा-ठण्ड-गलन के नाम साल की शुरुआत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार देर रात से ही घना कोहरा छाया है। रविवार की सुबह कोहरे के कारण सूर्य देव नही दिखे। जिससे ठण्ड व गलन बढ़ गई और पारा 7-8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बढ़ते ठण्ड से आम व खास सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण विजबिलटी भी कम रही। 20 से 25 मीटर की दूरी बमुश्किल से दिख रही थी। जिसकी वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। चालक हेड लाइट जला व लगातार हार्न बजा कर चल रहे हैं।
नए साल का पहला दिन कोहरा, ठण्ड व गलन बीता, जो अगले दिन सोमवार को भी जारी रहाl कई दिनों तक राहत मिलने के आसार नही आ रहे हैं।
लोग ठण्ड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। जिले के नगर निकायों द्वारा अलाव के इन्तजाम पर लोग कोसते रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments