
इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। खुटार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 ग्राम 530 मिलीग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, सिल्वर पेपर का रोल, दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और एक कार बरामद की है। बरामद कार को पुलिस ने सीज कर दिया है।पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर की शाम पूरनपुर रोड पर टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले वाहन चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। उनकी पहचान विमान्शु वर्मा उर्फ भीम सोनी (26) और फुरकान (27), निवासी गोला, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विमान्शु वर्मा के खिलाफ पूर्व में हत्या, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना खुटार के उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
