
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की नई प्रदेश एवं क्षेत्रीय टीम की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार बस्ती जिले के गोपेश्वर त्रिपाठी को किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रहे रामानंद उर्फ नन्हें को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं की नियुक्ति के बाद स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
गोपेश्वर त्रिपाठी भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। रामानंद उर्फ नन्हें भी किसान मोर्चा के संगठनात्मक दायित्वों से जुड़े रहे हैं। नई जिम्मेदारियों के तहत दोनों नेताओं के सामने संगठन के स्तर पर किसान मोर्चा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
नियुक्ति के बाद भाजपा बस्ती के जिला कोषाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी के नेतृत्व में गोपेश्वर त्रिपाठी और रामानंद उर्फ नन्हें का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने कहा कि संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने किसान हितों से जुड़े विषयों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।
स्वागत कार्यक्रम में नगर कोषाध्यक्ष बस्ती अमीर चंद गुप्ता, नगर मंत्री बस्ती रामकुमार साहू, अपना दल के नगर अध्यक्ष बस्ती आशीष शर्मा उर्फ कल्लू बाबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
