देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जिले में व्यापक स्तर पर बहू-बेटी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न गांवों और कस्बों में चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध तथा समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही समस्याओं की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता और शिकायत की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।जिले के थाना कोतवाली की टीम ने अमर ज्योति चौराहा व सब्जी मंडी, रुद्रपुर की टीम ने कस्बा रुद्रपुर, रामपुर कारखाना की टीम ने मठिया खुर्द, लार की टीम ने धारी वार्ड, एकौना की टीम ने नगवाखास, खामपार की टीम ने सिरसिया मिश्र, बरहज की टीम ने नौका टोला कपरवार, भलुअनी की टीम ने गडेर और मदनपुर की टीम ने इस्लामाबाद गांव में चौपाल लगाकर अभियान चलाया।कार्यक्रमों में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़ी योजनाओं के साथ आत्मनिर्भरता के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया।मिशन शक्ति टीमों ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक किया। महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, जननी सुरक्षा हेल्पलाइन 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस हेल्पलाइन 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।इसके अलावा महिलाओं और बालिकाओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए)-2023 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में बताया गया।पुलिस टीमों ने नए आपराधिक कानूनों के पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों, निःशुल्क विधिक परामर्श और फैमिली काउंसलिंग जैसी सुविधाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए।

You missed