मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और लगातार प्रयास से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। पढ़ाई में प्रगति और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: बरगंडी | शुभ अंक: 4
वृषभ राशि: संपत्ति से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मामला आगे बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति या करीबी के सहयोग से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। आर्थिक लाभ मिलने से आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है।
शुभ रंग: पपाया ग्रीन | शुभ अंक: 8
मिथुन राशि: कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और काम में रुचि बनी रहेगी। लंबे समय से अटका भुगतान मिलने की उम्मीद है। कपड़े, आभूषण या किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति से खुशी मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी | शुभ अंक: 9
कर्क राशि: आज किसी महत्वपूर्ण इच्छा या लक्ष्य के पूरा होने की उम्मीद बन सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। घर, जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक संकेत हैं।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 8
सिंह राशि: रोजगार और करियर के मामले में अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। लंबे समय से रुका कोई जरूरी काम पूरा होने की संभावना है। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है।
शुभ रंग: तांबई | शुभ अंक: 1
कन्या राशि: तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और परिजनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
शुभ रंग: अमलतासी | शुभ अंक: 3
तुला राशि: परिवार में विवाह या किसी अन्य मांगलिक आयोजन की तैयारियां पूरी होने की संभावना है। रिश्तेदारों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति अथवा नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: मटमैला | शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि: जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कारोबार में सुधार आएगा और आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: मोरपंखी | शुभ अंक: 9
धनु राशि: शिक्षा और अध्ययन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण सूचना या समाचार प्राप्त हो सकता है। विरोधियों की चुनौतियों का सामना करने में सफलता मिलेगी। अनुकूल परिस्थितियों से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: मेहंदी | शुभ अंक: 5
मकर राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार और मजबूती आने के संकेत हैं। रोग, कर्ज और विरोध से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी और पुराने तनाव धीरे-धीरे कम हो सकते हैं।
शुभ रंग: सिंदूरी | शुभ अंक: 8
कुंभ राशि: किसी करीबी मित्र, रिश्तेदार या स्वजन से जुड़ी कोई बात आपको भावुक कर सकती है। हालांकि मेहनत और लगन से जरूरी काम पूरे होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: अंगूरी | शुभ अंक: 1
मीन राशि: मान-सम्मान और आत्मसम्मान से जुड़े मामलों में दिन सकारात्मक रह सकता है। लंबे समय से अटका धन मिलने की संभावना है। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे रोजगार और करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं।
शुभ रंग: समुद्री हरा | शुभ अंक: 3
पंडित प्रमोद मिश्र
डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। राष्ट्र की परम्परा इसकी पुष्टि नहीं करता।
