बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई ने हुजूरपुर ब्लॉक के ग्राम करीड़ीहा निवासी दिवाकर मौर्य को बहराइच जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी।दिवाकर मौर्य के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिवाकर मौर्य ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।इस दौरान आशीष मौर्य, स्वामी दयाल मौर्य, माधवराज, शिव कुमार, विकास मौर्य, प्रमोद यादव, आशीष भास्कर, अनिल साहनी, शिव कुमार मौर्य, राम करन मौर्य, संदीप पहलवान, राम कुमार, जीवन लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।