संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद और माय भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा माह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने सेवा एवं परोपकार को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभा देवी ग्रुप के समन्वयक विजय कुमार राय ने शाम 7:00 बजे आशीर्वाद का दीया जलाकर किया। उन्होंने कहा कि सेवा भाव को केवल देखने या सुनने तक सीमित रखने के बजाय उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने प्रार्थना की कि आशीर्वाद का यह दीया प्रधानमंत्री को दीर्घायु प्रदान करने के साथ ही समाज में नव उत्साह और कर्तव्य शक्ति का संचार करे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है और पूर्ण मनोयोग से की गई सेवा का महत्व और बढ़ जाता है। कार्यक्रम अधिकारी सीमा ने कहा कि सेवा भाव को अपनाकर स्वस्थ और संवेदनशील मानवता का विकास किया जा सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभा इकाई ने ‘सेवा धर्म: परमम् श्रेयः’ को ध्येय वाक्य बनाते हुए सेवा माह के दौरान जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुस्कान, मेनका, अजय, रिया, अनुष्का, रिद्धि, जानकी, रुचिका, राजकुमार, संदीप, अक्षय, रमेश सहित स्वयंसेवक तथा रितेश त्रिपाठी, विनोद कुमार मिश्रा, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. केएम त्रिपाठी, नीरज राव, सुनीता गौतम, प्रिया श्रीवास्तव, जिज्ञासा पाण्डेय, ममता, पूनम, शालिनी, शाहिदा, विशाल सिंह, श्रीकृष्ण पाण्डेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।