बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र में किराने की दुकान में हुई चोरी का एक सप्ताह बाद भी खुलासा न होने से पीड़ित दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक और जनसुनवाई केंद्र पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।नवाबगंज कस्बे के बक्शी गांव रोड स्थित किराने की दुकान के संचालक राजेश वर्मा निवासी सेमरा गांव ने बताया कि बीते दो अगस्त की रात चोरों ने दुकान के पीछे लगे दरवाजे का ताला काट दिया। इसके बाद दुकान में घुसकर गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार यह रकम महाजन को भुगतान करने के लिए रखी गई थी।घटना के बाद राजेश वर्मा ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर चोरी की सूचना दी थी। उनका कहना है कि घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है और न ही आरोपियों के संबंध में कोई ठोस सुराग मिल पाया है।चोरी का खुलासा न होने से परेशान पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा तहसील स्थित जनसुनवाई केंद्र पर प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर चोरी की घटना का जल्द खुलासा कराने और रुपये बरामद कराने की गुहार लगाई है।