Wednesday, July 15, 2026
HomeNewsbeatलैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत...

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत बहुउद्देशीय धर्मशाला निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अजय सिंह योगी सेवक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूज्य महाराज जी द्वारा स्वीकृत लगभग 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाली धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने भगवान शिव एवं माता दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए मंदिर परिसर के विकास कार्य को लेकर खुशी व्यक्त की। जल्द ही तैयार होने वाली यह सुंदर धर्मशाला श्रद्धालुओं और क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी तथा मंदिर की शोभा बढ़ाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments