Tuesday, July 7, 2026
HomeNewsbeatकार से कुचलने की कोशिश के बाद जानलेवा हमला

कार से कुचलने की कोशिश के बाद जानलेवा हमला

दो माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l दीपक सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जैतीपुर पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को लालपुर उर्फ बड़ा गांव-मारपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर अभिषेक प्रताप सिंह और अंकित उर्फ भुन्ना उर्फ भुवनेश को दबोच लिया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को दीपक सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अर्जुन सिंह कार्की ने ईको कार से उनकी आल्टो कार में जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी। इसके बाद अभिषेक, अंकित, अमित कुमार, दुर्वेश और वीकेश ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में थाना जैतीपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) भी बढ़ाई गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहिताश कुमार, उपनिरीक्षक सूरजपाल पचौरी और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments