Tuesday, July 7, 2026
HomeNewsbeat72 घंटे में खुला मोबाइल स्नैचिंग का राज, दो बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग...

72 घंटे में खुला मोबाइल स्नैचिंग का राज, दो बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में

श्यामदेंउरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त केटीएम बाइक बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र में युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाईकिल बरामद कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेंउरवा के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना श्यामदेंउरवा में दर्ज मुकदमा संख्या 195/2026 के खुलासे के लिए लगातार कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को केटीएम मोटरसाईकिल पर सवार तीन युवकों ने राह चल रही एक युवती का मोबाइल फोन छीन लिया था और तेज रफ्तार से फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। सर्विलांस, मुखबिर की सूचना और सघन जांच के आधार पर पुलिस ने अमन कुमार पुत्र फुलबदन तथा मंदीप कुमार पुत्र राजकुमार, दोनों निवासी ग्राम बनकटिया, थाना श्यामदेंउरवा को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नोकिया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाईकिल यूपी 56 बीबी 0631 बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी परतावल उप-निरीक्षक आलोक कुमार राय, उप-निरीक्षक शुभम कुमार चौबे, उप-निरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, प्रमोद यादव एवं संतोष प्रजापति की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments