Sunday, June 28, 2026
HomeNewsbeatभाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत

चौबीस घंटे के अंदर काली मंदिर से ग्यारह हज़ार बोल्ट तार नहीं हटा तो धरना-विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है, पिछले दस वर्ष के भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई काम नहीं हुआ जिसका देन है कि पुरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। और ख़ामियाज़ा बरहज विधानसभा की जनता भोग रही हैं। रावत ने कहा की वार्ड नंबर चौबीस काली मंदिर के पास आए दिन लोकल फाल्ट हो रहा और ग्यारह हज़ार वोल्ट का तार चार फ़ीट ऊपर होने से आए दिन दुर्घटना हो रही है और एक आदमी की जान भी चली गई हैं, अगर चौबीस घंटे के अंदर इस तार को हटाया नहीं गया तो हम समाजवादी लोग क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर यही धरना देने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से अमित कुमार, विकास यादव, राकेश सिंह, राहुल चौधरी, अनरूद यादव, संजय कुमार, अनिश शर्मा, पट्टु यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments