Sunday, June 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर,...

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन्स देवरिया परिसर में ‘देवरिया पुलिस रक्तदान समूह’ एवं ‘सावित्री हॉस्पिटल’ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।

20 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 20 पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

रक्तदान करने वालों में शैलेश यादव, सादिक परवेज, राहुल वाजपेई, आनंद यादव, लक्ष्मीशरण पाण्डेय, जितेंद्र चौधरी, आलोक सिंह, सत्येंद्र यादव, हीरालाल यादव, सत्येंद्र बहादुर शाह, संजीव राय, स्वप्निल सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र कुमार, प्रद्युम्न कुमार, वीरेंद्र प्रजापति, आदित्य श्रीवास्तव, राकेश यादव, विनय कुमार और प्रदीप गुप्ता शामिल रहे।

स्वास्थ्य शिविर में हुई मुफ्त जांच और दवा वितरण

रक्तदान शिविर के साथ आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया।

अधिकारियों और चिकित्सकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स मनोज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम, वेलफेयर शाखा प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद द्विवेदी तथा देवरिया पुलिस रक्तदान समूह के संचालक सौरभ त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

चिकित्सकीय टीम में डॉ. एस. के. अग्रवाल, डॉ. चंदन, डॉ. मीरा, डॉ. ए. के. सिंह, अंगिरा एवं ब्लड बैंक की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं पुलिस विभाग की ओर से पीआरओ दीपक तिवारी, विकास मिश्रा, संदीप यादव, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments