Tuesday, June 2, 2026
HomeNewsbeatविजय कुशवाहा बने प्रदेश संगठन मंत्री, कांग्रेस के श्रम प्रकोष्ठ में मिली...

विजय कुशवाहा बने प्रदेश संगठन मंत्री, कांग्रेस के श्रम प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिकों और मजदूरों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से सलेमपुर नगर निवासी कांग्रेस नेता विजय कुशवाहा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया है। यह नियुक्ति श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई।

जारी पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस संगठन के प्रति विजय कुशवाहा की निष्ठा, सेवा भावना तथा श्रमिकों एवं मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश भर के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।

मनोनयन पत्र में यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई है कि विजय कुशवाहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर विजय कुशवाहा ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों, मजदूरों और कमजोर वर्गों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाया जाएगा तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विजय कुशवाहा लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, जिससे संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और श्रमिकों की आवाज को अधिक प्रभावी मंच प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments