Friday, April 24, 2026
HomeNewsbeatगर्मी को देखते हुए जनपद न्यायालय का समय बदला, 1 मई से...

गर्मी को देखते हुए जनपद न्यायालय का समय बदला, 1 मई से सुबह 7 बजे शुरू होगी सुनवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय देवरिया के न्यायालयों एवं कार्यालयों के कार्य समय में 1 मई से 30 जून तक परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नई समय-सारिणी निर्धारित की गई है।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार न्यायालयों में कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इस दौरान सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक आधे घंटे का लंच अवकाश रहेगा। वहीं न्यायालय कार्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। कार्यालयों में लंच अवकाश सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
यह व्यवस्था गर्मी के मौसम में न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन, कर्मचारियों की सुविधा और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय परिवर्तन के बावजूद न्यायिक एवं शासकीय कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लंच अवधि का उपयोग इस प्रकार किया जाए कि कार्यालयी कार्य बाधित न हो। किसी भी स्थिति में कार्यालय बंद कर सामूहिक रूप से लंच नहीं किया जाएगा और कार्य निरंतर जारी रहेगा।
नई समय-सारिणी से न्यायालय परिसर में कार्य व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होने और गर्मी के दौरान आमजन व कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments