प्रतियोगिता में बच्चों को किया गया सम्मानित
कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा )
ब्लाक कोपागंज अंतर्गत जय रामगढ़ में अम्बेडकर समिति द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें कई बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में सफल होने वाले बच्चों में आस्था कुमारी, काव्या गौतम, रागिनी, प्रांजलि एवं रिहानस को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष ममता पांडेय द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं तथा उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में आपसी भेदभाव को भुलाकर बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, तभी समाज और देश का समुचित विकास संभव है।
कार्यक्रम के दौरान पंकज कुमार, कर्मचंद, रूदल कुमार, अनुप कुमार, रोहित कुमार, बृजेश, अजित कुमार, गुलशन कुमार, आकाश कुमार, संदेश कुमार सहित मंडल उपाध्यक्ष ममता पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
