Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर के पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी, राजू दुबे बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

कुशीनगर के पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी, राजू दुबे बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन Bhartiya Rashtriya Patrakar Samanvay Samiti एवं Social Media Patrakar Mahasangh के गोरखपुर में आयोजित छठे स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रांतीय और जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

इस दौरान कुशीनगर के वरिष्ठ पत्रकार Rajesh Dubey उर्फ राजू दुबे को प्रांतीय उपाध्यक्ष, Bhagwant Yadav को प्रांतीय महासचिव तथा Umesh Giri को कुशीनगर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Sardar Dilawar Singh की संस्तुति पर प्रांतीय अध्यक्ष Dr. Satish Chandra Shukla द्वारा किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर संगठन विस्तार के निर्देश दिए गए हैं।

इन नियुक्तियों पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Raja Anand Jyoti, केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार मिश्रा, बशीर खान, मार्कण्डेय मिश्रा, सुबाष यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता Chaturbhuj Shukla सहित देशभर के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments