Wednesday, April 8, 2026
HomeNewsbeatलक्ष्मीपुर गाँव की घटना की जाँच कराने को लेकर सपा नेता विजय...

लक्ष्मीपुर गाँव की घटना की जाँच कराने को लेकर सपा नेता विजय रावत ने डीएम को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को सपा नेता विजय रावत ने सपा कार्यकर्ताओ के साथ बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर गाँव की घटना की न्यायिक जाँच की माँग को लेकर ज़िलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक दुःखद घटना है, जिसकी जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही हो, इस मामले मे किसी बेकसूर को न फँसाया जाये। पुरा जनपद बरहज मे की घटना की चर्चा हो रही है इस लिये हमने ज़िलाधिकारी को ज्ञापन देकर यह माँग की है बरहज विधानसभा के लक्ष्मीपुर गाँव की घटना की न्यायिक जाँच हो तब जाकर दोषियों पर कार्यवाही हो। इस दौरान मुख्य रूप से छात्र सभा ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव, जिला सचिव रामप्रित, सुरज कुमार, मनिष सिंह, अभिषेक यादव, अनिश कुशवाहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments