Monday, April 6, 2026
HomeNewsbeat10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली के तहत स्नातक एवं स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर (द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर) के संस्थागत एवं बैक पेपर के अर्ह विद्यार्थियों की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा की विस्तृत समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सभी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे समय सारणी का अवलोकन कर अपनी तैयारियां सुनिश्चित करें।
परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली प्रातः 08:00 बजे से 09:30 बजे तक, द्वितीय पाली 11:30 बजे से 01:00 बजे तक तथा तृतीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 03:30 बजे तक संचालित की जाएगी। स्नातक (चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर) तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराई जाएंगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments