Monday, April 6, 2026
HomeNewsbeatमेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यालय में दिखा उत्साह का माहौल

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यालय में दिखा उत्साह का माहौल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल एवं पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं के छात्र गोलू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अमृता द्वितीय और अंजू तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कक्षा आठवीं में प्रिंसी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया, कृष्णा कुमार द्वितीय तथा प्रतीक तृतीय स्थान पर रहें। सभी मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से मेडल व उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामचंद्र कन्नौजिया ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शिक्षक कुलदीप चंद, मंजू यादव, हरिनारायण यादव, श्रृंखला श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, मिथिलेश्वर पाठक, रुक्मिणी पटेल, रिंका वर्मा एवं अनुज कुमार तिवारी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments