Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी...

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर खेतों में आग लगाई, जिससे आसपास की खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान का खतरा पैदा हो गया।

हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। झंहरांव और गौरी पाठक क्षेत्रों में पहले भी हजारों बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर नष्ट हो चुकी है। शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई थी और आरोपितों को चेतावनी दी थी।

ये भी पढ़े- तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

इसके बावजूद शनिवार सुबह फिर आगजनी की घटना सामने आई। ग्रामीणों ने पिपरा रामलाल गांव के कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो हजारों बीघा फसल जलकर राख हो सकती थी। पिछले वर्ष भी इसी तरह की घटना में भारी नुकसान हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने दमकल व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया था।

ये भी पढ़े – IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments