Monday, March 16, 2026
HomeNewsbeatनेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 120 शीशी अवैध नेपाली शराब...

नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 120 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

सोनौली क्षेत्र में सीमा पर सघन चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच के दौरान भगवानपुर मस्जिद गली नेपाल बॉर्डर के पास से दो महिला तस्करों को 120 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को सीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को रोका और उनकी तलाशी ली, जिसमें उनके पास से कुल 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गंगोत्री पुत्री सुखलाल निवासी जमुहानी पोस्ट खोरिया बाजार, थाना परसा मलिक, जनपद महराजगंज उम्र लगभग 36 वर्ष तथा नरपती पत्नी अशर्फी निवासी जमुहानी पोस्ट खोरिया बाजार, थाना परसा मलिक, जनपद महराजगंज उम्र लगभग 46 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में दोनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब और अन्य तस्करी को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना सोनौली के उप-निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वदेव कुमार गौड़ शामिल रहे, जबकि एसएसबी टीम में उपनिरीक्षक (सहायक) जीतपाल, हेड कांस्टेबल संजय कुंडू, कांस्टेबल धर्मपाल गुज्जर, उपेन्द्र कुमार, बिली पांग गुरु तथा महिला कांस्टेबल रोशनी करकेटा शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments