अजयपुरा में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमें कथावाचक अंगद दास ने भक्तों को प्रभु श्रीराम कथा का रसपान कराया।
अजयपुरा स्थित मंदिर परिसर में श्री रुद्र शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमें अयोध्या से पधारे कथावाचक अंगद दास ने भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने पृथ्वी दुष्टों का संहार करते हुए मर्यादा स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण, जबकि श्रीकृष्ण के उपदेश को अपनाने मात्र से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। प्रभु श्रीराम ने समाज में कोल-भील को गले लगाते हुए ऊंच-नीच की खाई पाटने का कार्य किया था। इससे पूर्व यज्ञाचार्य उपेन्द्र नाथ ने गजानंद जायसवाल और उनकी पत्नी के साथ व्यास गद्दी का पूजन -अर्चन कराया । मौके पर भानुप्रताप चौरसिया, गजानंद जायसवाल, अखिलेश चौरसिया, विनोद कुमार चौरसिया, मिथिलेश चौरसिया, दुर्गेश, रामइकबाल, संतोष, रामभरोसा राजभर, सूर्यप्रकाश चोबे, अंशू, सोनू, रवींद्र नाथ आदि उपस्थित रहे।
