Saturday, April 11, 2026
HomeNewsbeatबी एस ए सहित सभी दोषियों पर हो कार्यवाही- विजय रावत

बी एस ए सहित सभी दोषियों पर हो कार्यवाही- विजय रावत

मृतक के परिजनों को एक करोड़ रूपए व कृष्ण भान सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी व दोषियों पर कार्रवाई की माँग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कार्यवाही नहीं तो होगा आंदोलन-विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज एस डीएम को देवरिया बी एस ए पर कार्रवाई व परिजनों को एक करोड़ रुपये तथा मृतक कृष्ण भान सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी की माँग को लेकर एस डीएम बरहज को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसका सबूत कृष्ण भान सिंह हैं। उनको किस तरह प्रताड़ित किया गया की आत्महत्या को मजबूर कर दिया। हमने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ नौकरी व कृष्ण भान की पत्नी को नौकरी दी जाए तथा बी एस ए सहित दोषियों पर कार्रवाई कर सस्पेंड किया जाए नहीं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा, जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान मुख्य रूप से विकास यादव, सुशील कुमार, डीएम यादव, अखिलेश सिंह, राकेश सिंह, अनिल शर्मा, राजू यादव, इमामुदीन खान, दिनेश यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments